नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) फ्यूचर रिटेल के बाद किशोर बियानी की एक और कंपनी फ्यूचर एंटरप्राइजेज को दिवाला समाधान प्रक्रिया में शामिल किया गया है। इसके बाद उधारदाताओं की बकाया राशि की वसूली के लिए फर्म को नीलाम करने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण की मुंबई पीठ ने सात मार्च को ”कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) शुरू करने का आदेश दिया।”
एनसीएलटी ने कंपनी के मामलों के प्रबंधन के लिए एक समाधान पेशेवर को नियुक्त किया है।
सीआईआरपी के शुरू होने के साथ कंपनी का प्रबंधन अब समाधान पेशेवर के पास है और निदेशक मंडल की शक्तियां निलंबित हैं।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
