scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतफुजियामा पावर सिस्टम्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में करीब नौ प्रतिशत टूटा

फुजियामा पावर सिस्टम्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में करीब नौ प्रतिशत टूटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) रूफटॉप सोलर उद्योग के लिए समाधान प्रदान करने वाली कंपनी फुजियामा पावर सिस्टम्स का शेयर अपने कारोबार के पहले दिन बृहस्पतिवार को निर्गम मूल्य 228 रुपये के मुकाबले करीब नौ प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर शेयर 4.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 218.40 रुपये सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के दौरान शेयर 9.93 प्रतिशत टूटकर 205.35 रुपये पर आ गया था। अंत में यह 8.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 208.35 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर शेयर ने 3.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 220 रुपये पर शुरुआत की। अंत में यह 8.57 प्रतिशत टूटकर 208.44 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 6,384.07 करोड़ रुपये रहा।

फुजियामा पावर सिस्टम्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन दोगुना से अधिक अभिदान मिला था। कंपनी के 828 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 216-228 रुपये प्रति शेयर था।

ग्रेटर नोएडा स्थित फुजियामा पावर सिस्टम्स रूफटॉप सौर उद्योग की विनिर्माता एवं समाधान प्रदाता है। इसके उत्पादों में ऑन-ग्रिड, ऑफ-ग्रिड और हाइब्रिड सौर प्रणालियां शामिल हैं।

भाषा निहारिका

निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments