scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएफएसएसएआई ने राज्यों से त्योहार के दौरान खाद्य उत्पादों में मिलावट पर रोक लगाने को कहा

एफएसएसएआई ने राज्यों से त्योहार के दौरान खाद्य उत्पादों में मिलावट पर रोक लगाने को कहा

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) होली त्योहार से पहले खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने राज्य खाद्य आयुक्तों से निगरानी बढ़ाने और दूध उत्पादों और खाद्य तेल में मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

राज्य खाद्य आयुक्तों को लिखे पत्र में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने कहा कि आगामी होली त्योहार के दौरान मिठाई, नमकीन, खाद्य तेल और दूध एवं दुग्ध उत्पादों (जैसे घी, खोआ, पनीर, आदि) और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

इसमें कहा गया है कि मांग में इस वृद्धि से मिलावट की संभावना बढ़ती है।

इसके मद्देनजर एफएसएसएआई ने ‘‘मिलावटी और असुरक्षित खाद्य उत्पादों, अर्थात – दूध और दुग्ध उत्पाद, मिठाइयां, नमकीन और पापड़, खाद्य तेल एवं घी, अनाज एवं अनाज उत्पाद आदि’’ के प्रसार को रोकने के लिए निगरानी और प्रवर्तन कार्यों को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

एफएसएसएआई ने राज्य खाद्य आयुक्तों को त्योहारी अवधि के दौरान ‘‘होली-मिलावट विरोधी अभियान – 2026’’ के हिस्से के रूप में अपने प्रवर्तन अधिकारियों को अपने संबंधित क्षेत्रों में निरीक्षण और नमूने लेने का निर्देश देने के लिए कहा।

इन अभियानों को चिन्हित हॉट स्पॉट और संवेदनशील स्थानों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments