scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमुक्त व्यापार समझौते फार्मा, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों के लिए बड़े निर्यात अवसर पैदा करेंगे: गोयल

मुक्त व्यापार समझौते फार्मा, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों के लिए बड़े निर्यात अवसर पैदा करेंगे: गोयल

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि पिछले चार वर्षों में भारत द्वारा अंतिम रूप दिए गए नौ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) घरेलू फार्मा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों के लिए बड़े व्यावसायिक अवसर प्रदान करेंगे।

भारत ने ब्रिटेन, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय संघ, चार देशों के समूह यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए), ओमान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और न्यूजीलैंड के साथ एफटीए को अंतिम रूप दे दिया है।

जबकि मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात और ईएफटीए के साथ समझौते लागू हो गए हैं, शेष जल्द ही लागू होने की संभावना है।

बजट पर आयोजित एक वेबिनार में गोयल ने कहा, ‘ये समझौते फार्मा, स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा पर्यटन क्षेत्रों के लिए नए अवसर खोलते हैं।’

उन्होंने उद्योग जगत को सुझाव दिया कि वे इन समझौतों का पूरा लाभ उठाएं और मजबूत स्वास्थ्य परिवेश विकसित करें।

उन्होंने यह भी कहा, ‘हमें एक समग्र, एकीकृत और व्यापक स्वास्थ्य प्रणाली विकसित करने की जरूरत है।’

मंत्री ने बताया कि खाड़ी सहयोग परिषद और यूरेशिया के साथ एफटीए वार्ता अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments