scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशिमला के पूर्व उपायुक्त अमित कश्यप जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण के सदस्य बने

शिमला के पूर्व उपायुक्त अमित कश्यप जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण के सदस्य बने

Text Size:

शिमला, 27 दिसंबर (भाषा) शिमला के पूर्व उपायुक्त अमित कश्यप को हिमाचल प्रदेश की राज्य पीठ के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अपीलीय न्यायाधिकरण का सदस्य बनाया गया है। उनका कार्यकाल चार वर्षों का है।

एक बयान में शनिवार को यहां बताया गया कि यह नियुक्ति आदेश केंद्र सरकार ने शुक्रवार को जारी किया। यह आदेश हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली चयन समिति द्वारा लिए गए साक्षात्कार के बाद मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की मंजूरी मिलने पर जारी किया गया।

कश्यप दिसंबर 2023 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने उद्योग निदेशक, पर्यटन निदेशक, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक, पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और राज्य सहकारी बैंक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

नए जीएसटी अधिनियम के तहत सभी राज्यों में जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण स्थापित किए गए हैं। नयी दिल्ली में राष्ट्रीय जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण है और सभी राज्यों में इसकी पीठें हैं।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments