scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशोध एवं विकास क्षेत्र में बीते साल 34.36 करोड़ डॉलर का विदेशी निवेश

शोध एवं विकास क्षेत्र में बीते साल 34.36 करोड़ डॉलर का विदेशी निवेश

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) अनुसंधान एवं विकास क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) बीते साल यानी 2021 में बढ़कर 34.36 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वर्ष 2020 में अनुसंधान एवं विकास क्षेत्र में 5.57 करोड़ डॉलर का विदेशी निवेश आया था।

शोध एवं विकास क्षेत्र में कुछ मान्य नियम/नियमनों, सुरक्षा और अन्य शर्तों के साथ स्वत: मंजूर मार्ग से शतप्रतिशत एफडीआई की अनुमति है।

वर्ष 2021 में सिंगापुर शोध एवं विकास में निवेश करने वाला प्रमुख देश रहा। कुल निवेश प्रवाह में से 40 प्रतिशत अकेले सिंगापुर से आया। इसके बाद 35 प्रतिशत के साथ जर्मनी दूसरे और 11 प्रतिशत के साथ अमेरिका तीसरे स्थान पर रहा।

भाषा अजय अजय जतिन

जतिन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments