scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतविदेशी मुद्रा भंडार 1.69 अरब डॉलर बढ़कर 688.95 अरब डॉलर पर

विदेशी मुद्रा भंडार 1.69 अरब डॉलर बढ़कर 688.95 अरब डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 19 दिसंबर (भाषा) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 1.69 अरब डॉलर बढ़कर 688.95 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.03 अरब डॉलर बढ़कर 687.26 अरब डॉलर रहा था।

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 12 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में, रिजर्व का एक मुख्य हिस्सा, विदेशी मुद्रा आस्तियां 90.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 557.79 अरब डॉलर हो गईं।

डॉलर के संदर्भ में व्यक्त विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड व येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है।

रिजर्व बैंक ने बताया कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 75.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 107.74 अरब डॉलर हो गया।

विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 1.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.74 अरब डॉलर हो गया।

आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत का आरक्षित भंडार 1.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.69 अरब डॉलर हो गया।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments