scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतविदर्भ से पहली बार 25,000 टन चीनी का निर्यात हुआ: गडकरी

विदर्भ से पहली बार 25,000 टन चीनी का निर्यात हुआ: गडकरी

Text Size:

नागपुर, 26 जून (भाषा) संतरों और कपास के लिए मशहूर महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र से पहली बार 25,000 टन चीनी का निर्यात किया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नागपुर स्थित आईसीएआर-सेंट्रल सिट्रस रिसर्च इंस्टीट्यूट के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘विदर्भ ने पहली बार 25,000 टन चीनी का निर्यात किया। वैसे यह क्षेत्र कपास, सोयाबीन और संतरों के लिए जाना जाता है। अब यहां गन्ना उत्पादन भी बढ़ रहा है। नागपुर जिले में कुछ ऐसे किसान भी है जिन्होंने प्रति एकड़ 105 से 110 टन गन्ने का उत्पादन किया।’’

गडकरी ने कहा कि कृषि अनुसंधान संस्थानों और सफल किसानों के बीच संयुक्त उपक्रम की जरूरत है।

भाषा

मानसी प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments