scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअगले वित्त वर्ष में खाद्य, उर्वरक सब्सिडी मामूली बढ़कर 3.71 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान

अगले वित्त वर्ष में खाद्य, उर्वरक सब्सिडी मामूली बढ़कर 3.71 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) खाद्य और उर्वरकों पर सरकारी सब्सिडी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.71 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। यह चालू वित्त वर्ष के अनुमानित व्यय से 0.70 प्रतिशत अधिक है।

केंद्रीय बजट 2025-26 के अनुसार, अगले वित्त वर्ष में खाद्य सब्सिडी के लिए 2,03,420 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। यह वित्त वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमान 1,97,420 करोड़ रुपये से अधिक है। वित्त वर्ष 2023-24 में खाद्य सब्सिडी खर्च 2.11 लाख करोड़ रुपये था।

उर्वरक सब्सिडी के लिए आवंटन, 2025-26 में 1.67 लाख करोड़ रुपये है, जो चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान 1.71 लाख करोड़ रुपये से कम है। सरकार ने पिछले वर्ष उर्वरक सब्सिडी के लिए 1.88 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किये थे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments