scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतफ्लूएंस एनर्जी ने बेंगलुरु में खोला वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्र

फ्लूएंस एनर्जी ने बेंगलुरु में खोला वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्र

Text Size:

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) ऊर्जा भंडारण प्रौद्योगिकी और सेवाप्रदाता वैश्विक कंपनी फ्लूएंस एनर्जी ने बुधवार को बेंगलुरु में नये वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्र खोलने की घोषणा की।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि ‘फ्लूएंस इंडिया टेक्नोलॉजी सेंटर’ देश में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ इंजीनियरिंग क्षमताओं को बढ़ाने में मददगार होगा।

बयान के अनुसार, यह केंद्र कंपनी के लिये एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह एशिया में कंपनी का पहला प्रौद्योगिकी केंद्र है।

यह केंद्र अमेरिका और यूरोप में मौजूदा प्रौद्योगिकी टीमों का पूरक होगा। कंपनी के प्रौद्योगिकी केंद्रों की टीमें मिलकर फ्लूएंस के क्षेत्र विशेष पर केंद्रित संचालन मॉडल को मजबूत बनाएंगी और नये उत्पादों एवं क्षेत्रीय उत्पादों के लिये एक मजबूत ढांचे का निर्माण करेंगी।

फ्लूएंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य उत्पाद अधिकारी रेबेका बोल ने कहा, ‘‘इस प्रौद्योगिकी केंद्र की शुरुआत के साथ हम अपने उत्पादों, इंजीनियरिंग की क्षमताओं का विस्तार करेंगे और बैटरी पर आधारित ऊर्जा भंडारण उत्पादों एवं सॉफ्टवेयर में अपनी प्रतिस्पर्धी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।’’

भारत में फ्लूएंस के प्रमुख बैटरी आधारित ऊर्जा भंडारण परियोजना की स्थापना 2019 में दिल्ली में टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टीपीडीडीएल) सबस्टेशन में हुई थी। दस मेगावॉट/10 मेगावॉट प्रति घंटा क्षमता की यह परियोजना एईएस एवं मित्सुबिशी द्वारा विकसित की गयी और यह दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी ऊर्जा भंडारण प्रणाली है।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments