scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतफिटनेस ऐप फिटमिंट ने जनरल कैटालिस्ट, अन्य निेवेशकों से 16 लाख डॉलर जुटाए

फिटनेस ऐप फिटमिंट ने जनरल कैटालिस्ट, अन्य निेवेशकों से 16 लाख डॉलर जुटाए

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप फिटमिंट ने जनरल कैटालिस्ट की अगुवाई में वित्तपोषण के शुरुआती दौर में 16 लाख डॉलर जुटाए हैं।

कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

फिटमिंट एक क्रिप्टो मंच हैं, जहां प्रयोगकर्ता व्यायाम मसलन सैर, दौड़ आदि से क्रिप्टो/एनएफटी में पुरस्कार पा सकते हैं।

फिटनेस ऐप ने एक बयान में कहा, ‘‘बेंगलुरु स्थित मूव-टू-अर्न स्टार्टअप फिटमिंट ने कई उद्यम पूंजी और संस्थागत निवेशकों से वित्तपोषण के दौर में 16 लाख डॉलर जुटाने की घोषणा की है।’’

फिटमिंट ने यह राशि उद्यम पूंजी कंपनी जनरल कैटलिस्ट की अगुवाई में जुटाई है। वित्तपोषण के इस दौर में आईसेड, कीर्नि जैक्सन, ड्वेब 3 और 1947 राइज ने भी भाग लिया।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments