कोच्चि, 20 सितंबर (भाषा) केंद्रीय मत्स्य मंत्री राजीव रंजन सिंह ने शनिवार को कहा कि मंत्रालय ने अमेरिका के भारी शुल्क लगाने के बावजूद एक लाख करोड़ रुपये के समुद्री खाद्य निर्यात का लक्ष्य रखा है।
उन्होंने लक्षद्वीप में मत्स्य क्षेत्र के विकास पर विभिन्न मत्स्य पालन एजेंसियों के साथ एक परामर्श बैठक के बाद पत्रकारों से यह बात कही।
सिंह ने कहा कि अमेरिकी शुल्क संकट का मुकाबला करने के लिए वैकल्पिक बाजार मौजूद हैं।
उन्होंने कहा, ”हमारे प्रधानमंत्री की पहल से मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने के बाद ब्रिटेन का पूरा बाजार हमारे लिए खुला है। यूरोपीय संघ के साथ भी जल्द ही एक एफटीए होने की उम्मीद है। जापान और न्यूजीलैंड के साथ हमारे पहले से ही व्यापार समझौते हैं। इसलिए, हमारे लिए कई बाजार खुले हैं।”
उन्होंने जोर देकर कहा कि मत्स्य पालन क्षेत्र और निर्यातकों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए खुद को तैयार करना होगा।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
