scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतफिनबड फाइनेंशियल का आईपीओ छह नवंबर को खुलेगा,मूल्य दायरा 140-142 रुपये प्रति शेयर

फिनबड फाइनेंशियल का आईपीओ छह नवंबर को खुलेगा,मूल्य दायरा 140-142 रुपये प्रति शेयर

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) ऋण प्रदाता फिनबड फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपने 71.6 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 140-142 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि आईपीओ छह नवंबर को खुलेगा और 10 नवंबर को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक चार नवंबर को बोली लगा पाएंगे।

यह आईपीओ पूर्णतः 50.48 लाख शेयर का नया निर्गम है। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) नहीं है।

इस निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं, अनुषंगी कंपनी एलटीसीवी क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड में निवेश, व्यवसाय विकास एवं विपणन गतिविधियों के लिए वित्तपोषण तथा ऋण के पुनर्भुगतान के लिए करेगी।

कंपनी को जाने-माने निवेशक आशीष कचोलिया, एम एस धोनी फैमिली ऑफिस और सीएएमएस के संस्थापक शंकर वी का समर्थन हासिल है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments