scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशअर्थजगतत्योहारी मांग, जीएसटी दर में कटौती से अक्टूबर में यात्री वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री: सियाम

त्योहारी मांग, जीएसटी दर में कटौती से अक्टूबर में यात्री वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री: सियाम

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) जीएसटी दरों में बदलाव के कारण कीमतों में कटौती के साथ ही त्योहारी मांग के कारण अक्टूबर में यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री हुई।

उद्योग संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि अक्टूबर में कंपनियों ने डीलरों को रिकॉर्ड संख्या में यात्री वाहन, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की भी आपूर्ति की।

अक्टूबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 4,60,739 इकाई रही, जो पिछले साल अक्टूबर में 3,93,238 इकाई थी।

सियाम ने एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन महीने में दोपहिया वाहनों की बिक्री दो प्रतिशत बढ़कर 22,10,727 इकाई हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 21,64,276 इकाई थी।

पिछले महीने स्कूटर की बिक्री सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 8,24,003 इकाई हो गई, जबकि अक्टूबर 2024 में यह 7,21,200 इकाई थी।

मोटरसाइकिलों की बिक्री अक्टूबर में सालाना आधार पर चार प्रतिशत घटकर 13,35,468 इकाई रही। तिपहिया वाहनों की बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 81,288 इकाई हो गई।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, ”डीलरों को अक्टूबर में अब तक सबसे अधिक संख्या में यात्री वाहनों, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की आपूर्ति की गई। ऐसा मुख्य रूप से त्योहारी मांग और हाल ही में जीएसटी दर में कमी के कारण था।”

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments