scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएफडीआई अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान 18 प्रतिशत बढ़कर 47.87 अरब डॉलर पर

एफडीआई अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान 18 प्रतिशत बढ़कर 47.87 अरब डॉलर पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में देश के भीतर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 18 प्रतिशत बढ़कर 47.87 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

वित्त वर्ष 2024-25 की समान अवधि में देश के भीतर 40.67 अरब डॉलर का एफडीआई आया था।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पुनर्निवेशित आय सहित कुल एफडीआई प्रवाह अप्रैल-दिसंबर 2025-26 के दौरान 73.31 अरब डॉलर रहा।

पुनर्निवेशित आय से मतलब उस लाभ से है जिसे कोई विदेशी कंपनी भारत में कमाने के बाद अपने मूल देश भेजने के बजाय यहीं पर दोबारा निवेश कर देती है।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments