scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएक्जिम बैंक निगरानी नावों, गश्ती जहाजों के लिए वियतनाम को देगा 30 करोड़ डॉलर का कर्ज

एक्जिम बैंक निगरानी नावों, गश्ती जहाजों के लिए वियतनाम को देगा 30 करोड़ डॉलर का कर्ज

Text Size:

मुंबई, 13 फरवरी (भाषा) भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) वियतनाम को उच्च गति वाली सुरक्षा नौकाओं और अपतटीय गश्ती जहाजों की खरीद के लिए कुल 30 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि एक्जिम बैंक ने 31 जुलाई, 2024 को समाजवादी गणराज्य वियतनाम की सरकार (जीओ-वीएनएम) के साथ एक समझौता किया था, जिसके तहत उसे चार अपतटीय गश्ती पोतों (ओपीवी) की खरीद के लिए भारत सरकार द्वारा समर्थित 18 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता (एलओसी) उपलब्ध कराई जाएगी।

एक अन्य परिपत्र में कहा गया है कि बैंक ने जीओ-वीएनएम के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत उसे उच्च गति वाली सुरक्षा नौकाओं की खरीद के लिए भारत समर्थित 12 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

दोनों समझौते 20 जनवरी, 2025 से प्रभावी होंगे और वितरण की अंतिम तिथि परियोजना की निर्धारित पूर्णता तिथि के 60 महीने बाद होगी।

भारत से पात्र वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात की अनुमति विदेश व्यापार नीति के अधीन होगी।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments