scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएसरी इंडिया ने कार्बन उत्सर्जन के बारे में जागरूकता के लिए जारी किया ऐप

एसरी इंडिया ने कार्बन उत्सर्जन के बारे में जागरूकता के लिए जारी किया ऐप

Text Size:

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) से जुड़ा सॉफ्टवेयर एवं समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी एसरी इंडिया टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने व्यक्तिगत स्तर पर कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक ऐप पेश किया है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ‘कार्बन जागरुक’ या ‘कार्बनवेयर’ ऐप लोगों को व्यक्तिगत स्तर पर कार्बन उत्सर्जन के बारे में जानकारी देने के साथ उसमें कमी लाने के बारे में जागरूक करेगा। इस ऐप से सामुदायिक स्तर पर कार्बन उत्सर्जन के कारणों का पता लगाने में मदद मिलेगी।

एसरी इंडिया का दावा है कि किसी ‘लॉगिन’ या ‘डाउनलोड’ के बगैर ही इस एप्लिकेशन का उपयोग किया जा सकता है और यह उपयोगकर्ता की कोई व्यक्तिगत जानकारी भी नहीं लेता है।

कंपनी की इस ऐप से एकत्रित आंकड़े को स्थानीय प्रशासन के साथ साझा करने की योजना है ताकि वे नागरिकों को कार्बन उत्सर्जन को लेकर अवगत कराने के उपाय कर सकेंगे।

एसरी इंडिया के प्रबंध निदेशक अगेन्द्र कुमार ने कहा, ”हमारा यह प्रयास जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिये है…इस ऐप का उद्देश्य लोगों को उनके कार्बन उत्सर्जन के कारणों के बारे में सोचने, उस पर रोक लगाने और विनियमित करने में मदद करना है।’’

भाषा

रिया रमण प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments