scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक को चौथी तिमाही में 24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक को चौथी तिमाही में 24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में 24 करोड़ रुपये रहा।

बैंक को पिछले साल की इसी तिमाही में 183 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढ़कर 1,196 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में 1,037 करोड़ रुपये थी।

साथ ही, इस तिमाही के दौरान ब्याज आय बढ़कर 995 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 892 करोड़ रुपये करोड़ थी।

संपत्ति की गुणवत्ता के मामले में, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) 31 मार्च, 2026 तक घटकर सकल अग्रिम का 5.41 प्रतिशत रही जबकि 31 मार्च, 2025 के अंत में यह 6.87 प्रतिशत थी।

शुद्ध एनपीए भी घटकर मार्च 2026 के अंत में 1.77 प्रतिशत रह गया।

इसके परिणामस्वरूप, प्रावधान (टैक्स के अलावा) और आकस्मिक खर्च पिछले साल की इसी तिमाही के 332 करोड़ रुपये से घटकर 214 करोड़ रुपये रह गए।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments