scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतराजस्थान में 11,993 करोड़ रुपयों के निवेश प्रस्तावों पर अधिकार प्राप्त समिति ने की चर्चा

राजस्थान में 11,993 करोड़ रुपयों के निवेश प्रस्तावों पर अधिकार प्राप्त समिति ने की चर्चा

Text Size:

जयपुर, तीन मार्च (भाषा) राज्य अधिकार प्राप्त समिति (एसईसी) ने शुक्रवार को विभिन्न परियोजनाओं पर राजस्थान निवेश संवर्धन योजना के तहत पैकेज का लाभ देने के लिये चर्चा की। इससे राज्य में 11,993.48 करोड़ रुपयों के निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा

एक आधिकारिक बयान के अनुसार एसईसी की इस 40वीं बैठक की अध्यक्षता राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने की।

इसके तहत विनिर्माण, सीमेंट, रसायन, कपड़ा, वाहन एवं होटल क्षेत्र की परियोजनाएं आएंगी। इन परियोजनाओं से राज्य में 8,815 नए रोजगार सृजित होने की संभावना है।

एसईएस अनुशंसित परियोजनाओं को अंतिम अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता वाले निवेश बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

भाषा कुंज

रंजन रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments