scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतईएमएमवी फोटोवोल्टिक पावर आईपीओ को पहले दिन नौ प्रतिशत अभिदान मिला

ईएमएमवी फोटोवोल्टिक पावर आईपीओ को पहले दिन नौ प्रतिशत अभिदान मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) ईएमएमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड की आरंभिक शेयर बिक्री को मंगलवार को बोली के पहले दिन नौ प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में 7,74,27,183 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 67,10,802 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के लिए 32 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए छह प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ। पात्र संस्थागत खरीदारों की श्रेणी को दो प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

सोमवार को, सौर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल और सौर सेल बनाने वाली कंपनी ईएमएमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड ने एंकर निवेशकों से 1,305 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

यह 2,900 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 13 नवंबर को बंद होगा। कंपनी ने 206 रुपये से 217 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर, कंपनी 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के मूल्यांकन का लक्ष्य रख रही है।

आईपीओ में 2,143.86 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी किए जाएंगे और प्रवर्तकों द्वारा 756.14 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जाएगी, जिससे कुल निर्गम का आकार 2,900 करोड़ रुपये हो जाएगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments