scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएम्बैसी रीट ने डिबेंचर जारी कर 1,400 करोड़ रुपये जुटाए

एम्बैसी रीट ने डिबेंचर जारी कर 1,400 करोड़ रुपये जुटाए

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) रियल्टी कंपनी, एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट ने ‘डिबेंचर’ जारी करके 1,400 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

एक्सचेंज में बृहस्पतिवार को दायर एक नियामकीय सूचना में, कंपनी ने कहा कि उसने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी करके 1,400 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

सूचना में कहा गया है कि इस निर्गम की कीमत 10 साल के समय के लिए 7.49 प्रतिशत के आकर्षक निश्चित कूपन पर रखी गई थी और इसे भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनियों में से एक ने पूरी तरह हासिल किया है।

एम्बैसी रीट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित शेट्टी ने कहा, ‘‘यह नई रकम हमारी बड़ी पूंजी जुटाने की रणनीति का हिस्सा है ताकि बाजार के हालात अच्छे रहने पर हमारे कर्ज़ के औसत समय को बढ़ाया जा सके।

एम्बैसी रीट के पास बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और चेन्नई में पांच करोड़ वर्ग फुट से ज़्यादा कार्यालय स्थल का पोर्टफोलियो है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments