scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतइमामी लिमिटेड का पहली तिमाही में मुनाफा सात प्रतिशत घटकर 72.69 करोड़ रुपये पर

इमामी लिमिटेड का पहली तिमाही में मुनाफा सात प्रतिशत घटकर 72.69 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली इमामी लिमिटेड का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 6.55 प्रतिशत गिरकर 72.69 करोड़ रुपये पर रह गया।

इमामी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में 77.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

कंपनी की परिचालन आय वित्त वर्ष 2022-23 की जून तिमाही में 17.75 प्रतिशत बढ़कर 778.29 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 660.95 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा कंपनी का कुल खर्च भी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बढ़कर 778.29 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 491.24 करोड़ रुपये था।

भाषा रिया जतिन

जतिन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments