scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतराजस्‍थान में आठ लाख किसानों को मिलेंगे संकर बाजरा बीज किट

राजस्‍थान में आठ लाख किसानों को मिलेंगे संकर बाजरा बीज किट

Text Size:

जयपुर, एक अप्रैल (भाषा) राजस्‍थान में आठ लाख लघु एवं सीमांत किसानों को संकर बाजरा बीज ‘मिनिकिट’ वितरित किए जाएंगे जिस पर 16 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

एक सरकारी प्रवक्‍ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 में बीज किट के लिए 16 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसमें कृषक कल्याण कोष से 10 करोड़ रुपए और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) न्यूट्रिसीरियल्स से 6 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इसके अनुसार राजस्थान मिलेट्स प्रोत्साहन मिशन के तहत कम उत्पादकता वाले 15 जिलों में मिनिकिट वितरित किए जाएंगे। इन जिलों में अजमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनूं, जोधपुर, नागौर, पाली, सीकर, सिरोही एवं टोंक शामिल हैं।

भाषा पृथ्‍वी नोमान प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments