scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतदेश में बिजली क्षेत्र में सुधार को बयां करती है आर्थिक समीक्षाः मनोहर लाल

देश में बिजली क्षेत्र में सुधार को बयां करती है आर्थिक समीक्षाः मनोहर लाल

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को कहा कि आर्थिक समीक्षा नीतिगत उपायों और निरंतर सुधारों से देश के बिजली क्षेत्र की उल्लेखनीय प्रगति को रेखांकित करती है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संसद में वित्त वर्ष 2024-25 की आर्थिक समीक्षा पेश की।

बिजली मंत्रालय ने एक बयान में लाल के हवाले से कहा, ‘‘आर्थिक समीक्षा नीतिगत उपायों और निरंतर सुधारों से देश के बिजली क्षेत्र की उल्लेखनीय प्रगति को बयां करती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप वर्ष 2047 तक भारत को एक प्रमुख ऊर्जा निर्यातक बनने की दिशा में आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक नागरिक के लिए निर्बाध और सस्ती बिजली सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

बयान के अनुसार, देश में स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता सालाना आधार पर 7.2 प्रतिशत बढ़कर नवंबर, 2024 में 456.7 गीगावाट तक पहुंच गई। इसमें 209.4 गीगावाट के साथ नवीकरणीय ऊर्जा का योगदान 47 प्रतिशत था।

भाषा रमण प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments