scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशअर्थजगतज्यादा मांग के कारण बिजली आपूर्ति में कोई अड़चन नहीं आएगी: आर.के. सिंह

ज्यादा मांग के कारण बिजली आपूर्ति में कोई अड़चन नहीं आएगी: आर.के. सिंह

Text Size:

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) बिजली मंत्री आर.के. सिंह ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि गर्मियों में ज्यादा मांग के कारण बिजली आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए कोयला आयात करने और बिजली संयंत्रों को पूरी क्षमता से चलाने का आदेश देने में भी नहीं झिझकेंगे।

सिंह ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए बताया कि भारतीय बिजली तंत्र पिछले साल जून में पहले ही लगभग 211.6 गीगावॉट की रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा कर चुका है।

बढ़ती बिजली मांग के बारे में पूछने पर सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम तैयार हैं। आपूर्ति में बाधा का तो सवाल ही नहीं क्योंकि अगर जरूरत पड़ी तो हम कोयले का आयात भी कर लेंगे। मिश्रण की जरूरत पड़ी तो वह भी करेंगे।’’

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments