scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशअर्थजगतडीआरआई अधिकारियों ने तीन यात्रियों को रोका, 18 विदेशी जानवर बरामद

डीआरआई अधिकारियों ने तीन यात्रियों को रोका, 18 विदेशी जानवर बरामद

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने बैंकाक से आ रहे तीन यात्रियों को बेंगलुरु हवाईअड्डे पर रोका और 18 विदेशी नस्ल के जानवर बरामद किए।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने 22 जनवरी 2023 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकाक से आने वाली एक महिला यात्री सहित तीन यात्रियों को रोका।”

बयान में कहा गया कि कर्नाटक वन विभाग के अधिकारियों की सहायता से उनके सामान की जांच करने पर विदेशी नस्ल के 18 जानवरों (चार बंदर प्रजाति के और 14 सरीसृप) की बरामदगी हुई। तस्करी में शामिल चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments