scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशअर्थजगतड्रीमफॉक्स सर्विसेज के आईपीओ को पहले दिन 1.96 गुना अभिदान

ड्रीमफॉक्स सर्विसेज के आईपीओ को पहले दिन 1.96 गुना अभिदान

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) ड्रीमफॉक्स सर्विसेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को निर्गम के पहले दिन 1.96 गुना अभिदान मिला। हवाईअड्डों के लिये ऑनलाइन सेवाएं देने वाला मंच ड्रीमफॉक्स के आईपीओ के लिए 94,83,302 शेयरों की पेशकश पर 1,85,76,916 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) खंड को 7.93 गुना अभिदान मिला। वहीं गैर-संस्थागत निवेशक श्रेणी में 1.39 गुना और पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) खंड में 25 प्रतिशत अभिदान मिला।

यह आईपीओ पूरी तरह से 1,72,42,368 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में लाया गया है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 308 से 326 रुपये रखा गया है। ड्रीमफॉक्स सर्विसेज ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 253 करोड़ रुपये जुटाए थे।

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments