scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतडॉ अग्रवाल्स हेल्थ केयर के आईपीओ को दूसरे दिन तक 42 प्रतिशत अभिदान मिला

डॉ अग्रवाल्स हेल्थ केयर के आईपीओ को दूसरे दिन तक 42 प्रतिशत अभिदान मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) डॉ अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के दूसरे दिन तक 42 प्रतिशत अभिदान मिला है।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, इस सार्वजनिक निर्गम को 5,35,26,172 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 2,25,71,920 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 1.01 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 23 प्रतिशत अभिदान मिला और गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को 12 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

डॉ अग्रवाल्स हेल्थ केयर ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 875.5 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं।

इस 3,027.26 करोड़ रुपये के सार्वजनिक निर्गम का मूल्य दायरा 382 से 402 रुपये प्रति शेयर है।

आईपीओ 300 करोड़ रुपये तक के नए निर्गम और प्रवर्तकों तथा अन्य शेयरधारकों द्वारा मूल्य दायरे के ऊपरी छोर पर 2,727.26 करोड़ रुपये मूल्य के 6.78 करोड़ इक्विटी शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त 195 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज के भुगतान के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, एक हिस्सा का इस्तेमाल सामान्य कंपनी कामकाज और अधिग्रहण के लिए किया जाएगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments