नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने 16 जून को खुदरा व्यापारियों की बैठक बुलाई है जिसमें नियमों का अनुपालन बोझ कम करने और क्षेत्र में कारोबारी सुगमता की स्थिति को बेहतर करने के मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।
विभाग खुदरा कारोबार क्षेत्र की वृद्धि और उन्हें अनुकूल कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने के लिए कई उपाय कर रहा है। इसी सिलसिले में आयोजित होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता विभाग के संयुक्त सचिव संजीव करेंगे।
एक अधिकारी ने कहा कि इस बैठक में राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली की उपयोगिता, मंजूरियों का दायरा, क्षेत्र में अनुपालन की जरूरत और अनुपालन के बोझ को कम करने तथा प्रक्रियाओं को सुगम करने के मुद्दों पर चर्चा होगी।
इस बैठक में खुदरा क्षेत्र से संबंधित मंत्रालयों और विभागों के अधिकारी भी भाग लेंगे।
भाषा अजय अजय प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
