scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअर्थजगतघरेलू हवाई यात्रियों की संख्या नवंबर में 11 प्रतिशत बढ़कर 116 लाख पर

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या नवंबर में 11 प्रतिशत बढ़कर 116 लाख पर

Text Size:

मुंबई, 19 दिसंबर (भाषा) देश में घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या नवंबर में एक साल पहले की तुलना में 11.06 प्रतिशत बढ़कर 116 लाख पर पहुंच गई। नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

नवंबर, 2021 में 105.16 लाख लोगों ने घरेलू उड़ानों से यात्रा की थी। वहीं नवंबर, 2022 में घरेलू उड़ानों के यात्रियों की कुल संख्या 116.79 लाख रही। अक्टूबर के महीने में यह संख्या 114.07 लाख थी।

कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुआ नागर विमानन क्षेत्र अब पुनरुद्धार की राह पर है। अब हर दिन करीब चार लाख लोग घरेलू हवाई यात्रा कर रहे हैं। नवंबर में घरेलू हवाई यातायात में इंडिगो की हिस्सेदारी 55.7 प्रतिशत रही। इस महीने में इंडिगो से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 65.01 लाख रही।

नवंबर में एयर इंडिया की बाजार हिस्सेदारी 9.1 प्रतिशत रही। वहीं एयरएशिया इंडिया की 7.6 प्रतिशत और गो फर्स्ट एवं स्पाइसजेट दोनों की बाजार हिस्सेदारी 7.5-7.5 प्रतिशत रही।

भाषा अजय अजय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments