scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतघरेलू हवाई यात्रियों की संख्या दिसंबर में 1.29 करोड़ पर, कोविड-पूर्व स्तर को पार

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या दिसंबर में 1.29 करोड़ पर, कोविड-पूर्व स्तर को पार

Text Size:

मुंबई, तीन जनवरी (भाषा) घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या दिसंबर, 2022 में 1.29 करोड़ पर पहुंच गई है। इसके साथ ही घरेलू उड़ानों के यात्रियों का आंकड़ा कोविड-पूर्व के स्तर को पार कर गया है।

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इन आंकड़ों पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह उद्योग के लिए एक अच्छा संकेत है।

दिसंबर, 2019 में घरेलू उड़ानों से 1.26 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की थी।

सिंधिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ग्राफ के जरिये इन आंकड़ों की जानकारी दी। मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में अच्छा रुख देखने को मिल रहा है। यह विमानन क्षेत्र के लिए अच्छा संकेत है।’’

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments