scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअर्थजगतघरेलू हवाई यात्री यातायात मई में लगभग पांच गुना बढ़ा

घरेलू हवाई यात्री यातायात मई में लगभग पांच गुना बढ़ा

Text Size:

मुंबई, 22 जून (भाषा) घरेलू हवाई यात्री यातायात में भारी सुधार देखने को मिला है और मई में भारतीय विमानन कंपनियों ने स्थानीय मार्गों पर 1.20 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।

डीजीसीए द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक यह आंकड़ा सालाना आधार पर पांच गुना अधिक है।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के अनुसार मई 2021 में घरेलू हवाई यात्री यातायात केवल 21 लाख था।

आंकड़ों के मुताबिक मई 2022 में सबसे अधिक 57.9 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ लगभग 70 लाख यात्रियों को इंडिगो ने अपनी मंजिल तक पहुंचाया। इसके बाद 12.76 लाख यात्रियों के साथ मुंबई स्थित गो फर्स्ट का स्थान रहा। गो फर्स्ट की घरेलू हवाई यात्री यातायात में 10.8 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

एयर इंडिया और विस्तार ने पिछले महीने क्रमशः 8.23 ​​लाख और 9.83 लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया।

डीजीसीए ने कहा कि एयरएशिया इंडिया ने मई 2022 में घरेलू मार्गों पर 6.86 लाख यात्रियों को सेवाएं दीं।

आंकड़ों के मुताबिक स्पाइसजेट ने 89.1 प्रतिशत का उच्चतम लोड फैक्टर दर्ज किया, जिसके बाद 86.5 प्रतिशत के साथ गो फर्स्ट रही। ‘लोड फैक्टर’ से यह पता चलता है कि किसी एयरलाइन ने यात्री परिवहन क्षमता का कितना उपयोग किया।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments