scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगतडोडला डेयरी ने 50 करोड़ रुपये में कृष्णा मिल्क का अधिग्रहण किया

डोडला डेयरी ने 50 करोड़ रुपये में कृष्णा मिल्क का अधिग्रहण किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) डोडला डेयरी लिमिटेड ने अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए कर्नाटक की श्री कृष्णा मिल्क्स प्राइवेट लिमिटेड का 50 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है।

डोडला डायरी ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा कि कंपनी ने श्री कृष्णा मिल्क्स का खरीद में गिरावट के आधार पर 50 करोड़ रुपये में अधिग्रहण के लिए एक समझौता किया है।

कंपनी के अनुसार इस अधिग्रहण के समझौते की तारीख से लगभग दो महीने में पूरा होने की उम्मीद है और यह नकद में रूप में किया जाएगा।

गौरतलब है कि कृष्णा मिल्क्स प्राइवेट ने 1989 में अपने कारोबार की शुरुआत की थी। वह कर्नाटक में निजी क्षेत्र की पहली डेयरी कंपनी थी। वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी की बिक्री 67.27 करोड़ रुपये थी।

भाषा जतिन पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments