scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअर्थजगतडिश टीवी के प्रबंध निदेशक जवाहर गोयल पद से हटे

डिश टीवी के प्रबंध निदेशक जवाहर गोयल पद से हटे

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) डिश टीवी के प्रबंध निदेशक जवाहर गोयल ने अपना पद छोड़ दिया है।

कंपनी के शेयरधारकों की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में उन्हें फिर से नियुक्त करने का प्रस्ताव खारिज होने बाद वह पद से हट गये हैं।

डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

कंपनी ने बताया कि प्रबंध निदेशक के रूप में जवाहर लाल गोयल की फिर से नियुक्ति के प्रस्ताव को 24 जून, 2022 को आयोजित ईजीएम में अपेक्षित बहुमत नहीं मिला है।

नियामकीय सूचना के अनुसार, गोयल कंपनी के निदेशक मंडल में गैर-कार्यकारी निदेशक बने रहेंगे।

भाषा जतिन रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments