scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतडाक विभाग ने ईसीएचएस लाभार्थियों के लिए दवा वितरण सेवा शुरू की

डाक विभाग ने ईसीएचएस लाभार्थियों के लिए दवा वितरण सेवा शुरू की

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) डाक विभाग ने पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के तहत ईसीएचएस पॉलीक्लिनिकों में उपलब्ध न होने वाली दवाओं को लाभार्थियों के दरवाजे तक पहुंचाने के लिए एक विशेष सेवा शुरू की है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

पूर्व सैनिक विभाग (डीईएसडब्ल्यू) के सहयोग से शुरू की गई इस पहल के तहत ईसीएचएस पॉलीक्लिनिकों में स्थित ग्राम स्तरीय उद्यमियों (वीएलई) के सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से दवाओं की खरीद और पैकेजिंग की जाएगी। इस दवाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए लॉजिस्टिक और वितरण का प्रबंधन भारतीय डाक द्वारा किया जाएगा।

बयान में कहा गया, ”डाक विभाग (डीओपी) ने पूर्व सैनिक विभाग (डीईएसडब्ल्यू) के सहयोग से, पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के तहत ईसीएचएस पॉलीक्लिनिकों में उपलब्ध न होने वाली दवाओं के उठाव, बुकिंग, परिवहन और दरवाजे तक पहुंचाने की सुविधा के लिए एक विशेष सेवा शुरू की है।”

इस सेवा की पहली पायलट परियोजना 31 जुलाई को दिल्ली में शुरू की गई थी, जहां इसे उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। बाद में हरियाणा और उत्तर प्रदेश को शामिल करते हुए एनसीआर क्षेत्र में इसका विस्तार किया गया।

इस पायलट परियोजना की सफलता के बाद देश भर में 458 ईसीएचएस स्थानों का व्यापक मानचित्रण किया गया, और यह सेवा 17 अक्टूबर से पूरे देश में उपलब्ध होगी।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments