scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसरसों, मूंगफली तेल-तिलहन तथा सोयाबीन डीगम में गिरावट

सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन तथा सोयाबीन डीगम में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) देश के तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन तथा सोयाबीन डीगम तेल के दाम में गिरावट रही। दूसरी ओर सोयाबीन तिलहन, सोयाबीन दिल्ली एवं इंदौर तेल तथा पामोलीन तेल के दाम मजबूत रहे। कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे।

मलेशिया एक्सचेंज और शिकॉगो एक्सचेंज में भी गिरावट है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरसों मिल वालों द्वारा सरसों के दाम घटाये बढ़ाये जाने की वजह से सरसों तेल-तिलहन में गिरावट दर्ज हुई। उनका मकसद किसानों से सस्ते में सरसों की खरीद करना है। लेकिन आयातित तेलों के मुकाबले सरसों सस्ता बैठ रहा है।

उन्होंने कहा कि सोयाबीन कच्चा तेल के मुकाबले इसके रिफाइंड तेल का दाम कहीं काफी कम है जिसकी वजह से कच्चा सोयाबीन डीगम के लिवाल कम हैं। इस कारण सोयाबीन डीगम तेल में गिरावट देखी गई।

सूत्रों ने कहा कि इसके मुकाबले बंदरगाहों पर सोयाबीन दिल्ली एवं इंदौर तेल का जो बृहस्पतिवार को कम दाम था, उसमें कल के मुकाबले मामूली बढ़त हुई जिससे सोयाबीन दिल्ली एवं इंदौर तेल के दाम में मामूली सुधार है। इस सुधार के बावजूद भी इन तेलों के दाम कच्चातेल से कम ही हैं।

उन्होंने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज की गिरावट की वजह से सीपीओ के दाम में गिरावट देखी गई। जबकि पामोलीन तेल के ‘रीसेलर’ जो पहले लागत से नीचे दाम पर पामोलीन बेच रहे थे, उन्होंने आज नीचे दाम पर बेचना रोक दिया है। इस वजह से पामोलीन तेल के दाम में सुधार जान पड़ता है।

ऊंचे भाव पर लिवाली कमजोर रहने से मूंगफली तेल-तिलहन में गिरावट रही। कम आवक के बीच बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,875-6,900 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,050-7,525 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,685-2,985 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,405-2,505 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,405-2,550 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,350 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,100 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,200 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,775-5,825 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,425-5,500 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments