scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतदेश में डेटा केंद्र की क्षमता 1.5 गीगावाट के पार, इसका आधा हिस्सा मुंबई में: रिपोर्ट

देश में डेटा केंद्र की क्षमता 1.5 गीगावाट के पार, इसका आधा हिस्सा मुंबई में: रिपोर्ट

Text Size:

मुंबई, 12 नवंबर (भाषा) देश की डेटा केंद्र क्षमता सितंबर के अंत तक 260 मेगावाट बढ़कर 1.5 गीगावाट पर पहुंच गई है। एक रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

ऐसे समय में जब प्रमुख शहरों के निकट संसाधन गहन डेटा केंद्रों की उपस्थिति के बारे में चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं, सीबीआरई की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की 53 प्रतिशत क्षमता देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षमता वृद्धि में तेजी से डिजिटलीकरण, अनुकूल सरकारी नियमन और कृत्रिम मेधा (एआई) में बढ़ते कॉरपोरेट निवेश जैसे कारक शामिल हैं।

भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका के लिए कंपनी के चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंशुमान मैगजीन ने कहा कि डेटा स्थानीयकरण और अन्य सरकारी नीतियों पर जोर भी निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments