scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतडेमलर इंडिया के तमिलनाडु विनिर्माण संयंत्र में 2025 तक शुरू होगा कार्बन मुक्त परिचालन

डेमलर इंडिया के तमिलनाडु विनिर्माण संयंत्र में 2025 तक शुरू होगा कार्बन मुक्त परिचालन

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड (डीआईसीवी) का तमिलनाडु के ओरगडम स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र में 2025 तक शत-प्रतिशत कार्बन मुक्त परिचालन शुरू करने का लक्ष्य है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भारत बेंज ब्रांड के तहत ट्रकों और बसों का विनिर्माण करने वाली कंपनी ने यह भी कहा कि उसकी संगठन को 2023 के अंत तक कागज मुक्त बनाने की योजना भी है।

डीआईसीवी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्यकाम आर्य ने कहा कि कंपनी ने अपने घरेलू और निर्यात कारोबार में सतत वृद्धि हासिल की है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘अगले दशक के लिए हमारा प्रमुख उद्देश्य 2025 तक 100 प्रतिशत कार्बन रहित परिचालन हासिल करना और 2023 के अंत तक 100 प्रतिशत कागज मुक्त संगठन बनना है।’’

कंपनी ने कहा कि अपनी टिकाऊ व्यावसायिक योजनाओं के तहत वह वर्तमान में 85 प्रतिशत ऊर्जा नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त करती है।

भाषा रिया मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments