scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतदैनिक यूपीआई लेनदेन 50 प्रतिशत के उछाल के साथ 36 करोड़ के पार: रिजर्व बैंक गवर्नर

दैनिक यूपीआई लेनदेन 50 प्रतिशत के उछाल के साथ 36 करोड़ के पार: रिजर्व बैंक गवर्नर

Text Size:

मुंबई, छह मार्च (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि यूपीआई (एकीकृत भुगतान इंटरफेस) के माध्यम से भुगतान के दैनिक लेनदेन में एक साल में 50 प्रतिशत का उछाल आया है और यह 36 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। फरवरी, 2022 में यह आंकड़ा 24 करोड़ था।

यहां आरबीआई मुख्यालय में डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह की शुरुआत करते हुए गवर्नर ने बताया कि मूल्य के लिहाज से देखें तो ये लेनदेन 6.27 लाख करोड़ रुपये के बैठते हैं। फरवरी, 2022 में दर्ज 5.36 लाख करोड़ रुपये से यह आंकड़ा 17 प्रतिशत ऊंचा है।

उन्होंने कहा कि कुल मासिक डिजिटल भुगतान लेनदेन पिछले तीन माह से हर बार 1,000 करोड़ रुपये के आंकड़ों को पार कर रहा है।

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments