scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतडाबर का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 1.8 प्रतिशत बढ़कर 515.82 करोड़ रुपये पर

डाबर का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 1.8 प्रतिशत बढ़कर 515.82 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनी डाबर इंडिया लि. का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 1.85 प्रतिशत बढ़कर 515.82 करोड़ रुपये रहा है।

डाबर इंडिया ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 506.44 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय तीन प्रतिशत बढ़कर 3,355.25 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,255.06 करोड़ रुपये थी।

चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डाबर इंडिया का कुल खर्च 3.9 प्रतिशत बढ़कर 2,826.20 करोड़ रुपये हो गया।

डाबर इंडिया की कुल आय (अन्य आय सहित) तीन प्रतिशत बढ़कर 3,483.28 करोड़ रुपये रही।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments