नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) खुदरा श्रृंखला डी-मार्ट का संचालन करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का 30 जून, 2022 को समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ छह गुना से अधिक उछलकर 642.89 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि समग्र बिक्री में ‘बहुत अच्छा सुधार’ और तुलनात्मक रूप से कम आधार प्रभाव से शुद्ध लाभ में मजबूत वृद्धि हुई।
एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 95.36 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
आलोच्य तिमाही के दौरान इसकी परिचालन आय 93.66 प्रतिशत बढ़कर 10,038.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 5,183.12 करोड़ रुपये रही थी।
डी-मार्ट ने वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में 10 स्टोर जोड़े हैं।
भाषा रिया पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
