scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतक्यूपिड लि. को आगामी तिमाहियों में निर्यात से 100 करोड़ रुपये से अधिक की आय की उम्मीद

क्यूपिड लि. को आगामी तिमाहियों में निर्यात से 100 करोड़ रुपये से अधिक की आय की उम्मीद

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) स्वास्थ्य उत्पाद विनिर्माता क्यूपिड लि. को आगामी तिमाहियों में निर्यात से 100 करोड़ रुपये से अधिक की आय होने की उम्मीद है।

कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि उसकी अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर बुक को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी और तीसरी तिमाही में पूरा किया जाएगा।

कंपनी ने कहा, ‘वर्तमान कंपनियों के बीच निर्यात ऑर्डर बुक 1.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक) का है।’

कंपनी ने बताया कि ये ऑर्डर दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या की सरकारों के अलावा, विश्व स्वास्थ्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों और मैरी स्टॉप्स इंटरनेशनल (एमएसआई) व पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पीएसआई) जैसे गैर-सरकारी संगठनों से मिले हैं।

कंपनी ने यह भी कहा कि उसे ब्राजील से भी बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। हाल ही में वहां हुए एक टेंडर में कंपनी ने 40 करोड़ रुपये की कीमत वाले 62.5 लाख पीस की आपूर्ति के लिए सबसे कम बोली लगाई थी। कंपनी को उम्मीद है कि भविष्य में ब्राजील से और भी ऑर्डर मिलेंगे।

क्यूपिड लि. के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आदित्य कुमार हलवासिया ने कहा, ‘‘हमारे मौजूदा ऑर्डर हमारी कंपनी के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। ये ऑर्डर हमें आने वाली तिमाहियों के लिए राजस्व के मामले में एक मजबूत स्थिति प्रदान करते हैं।’’

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments