नयी दिल्ली,16 मार्च (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 80 रुपये की तेजी के साथ 5,644 रुपये प्रति बैरल हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का मार्च माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 80 रुपये या 1.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,644 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 8,026 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में कच्चातेल कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 67.76 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.37 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 73.96 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
