नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 96 रुपये की तेजी के साथ 7,090 रुपये प्रति बैरल हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल के अगस्त महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 96 रुपये या 1.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,090 रुपये प्रति बैरल हो गयी। इसमें 5,070 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 1.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 89.37 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। ब्रेंट कच्चा तेल का दाम 1.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 95.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.