scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल की कीमत 151 रुपये की तेजी के साथ 7,745 रुपये प्रति बैरल हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 151 रुपये या 1.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,745 रुपये प्रति बैरल हो गयी। इसमें 2,557 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में कच्चातेल कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 1.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 99.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं ब्रेंट कच्चा तेल का दाम 2.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 103.33 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments