scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग से कच्चे तेल के वायदा भाव चढ़े

हाजिर मांग से कच्चे तेल के वायदा भाव चढ़े

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) हाजिर मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मंगलवार को कच्चे तेल का वायदा भाव 37 रुपये की बढ़त के साथ 9,321 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का मार्च अनुबंध 37 रुपये या 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,321 रुपये प्रति बैरल रहा। इसमें 9,660 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 1.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 121.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं न्यूयॉर्क में ब्रेंट कच्चा तेल 2.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 126.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments