नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चा तेल की कीमत 98 रुपये की तेजी के साथ 6,706 रुपये प्रति बैरल हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जनवरी माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 98 रुपये या 1.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,706 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 5,631 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 1.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 81.35 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 1.19 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 86.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
