scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकच्चे तेल के वायदा भाव टूटे

कच्चे तेल के वायदा भाव टूटे

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग को देखते हुए कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे बृहस्पतिवार को कच्चे तेल का वायदा भाव आठ रुपये की गिरावट के साथ 5,614 रुपये प्रति बैरल रह गया।

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर डिलिवरी वाले कच्चे तेल का भाव आठ रुपये या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,614 रुपये प्रति बैरल रह गया जिसमें 10,158 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से कीमतों पर असर पड़ा।

वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.52 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि ब्रेंट क्रूड न्यूयॉर्क में 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.36 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments