scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,646 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 26 रुपये या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,646 रुपये प्रति बैरल रह गयी। इसमें 4,180 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं ब्रेंट कच्चा तेल का दाम 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.08 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments