scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार में अत्यधिक आपूर्ति की चिंताओं के कारण कमजोर वैश्विक रुख के बीच वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चा तेल की कीमत 17 रुपये की गिरावट के साथ 5,260 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का फरवरी माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 17 रुपये या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,260 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 2,946 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58.14 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.21 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 61.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments